C-21 मॉल से बाइक ले उड़ा अज्ञात चोर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में बाइक चोरी की वारदातों लगातार बढ़ रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रोज वाहन चोर बाइक्स पर हाथ साफ कर रहे हैं लेकिन पुलिस अधिकांश मामले में अब तक बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
इसी तरह नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित सी-२१ मॉल में श्री गंगा होटल के सामने से ३ जून को १० मिनट के अंदर अज्ञात बदमाश हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में रहने वाले दिनेश पिता विनोद चौबे (४०) की बाइक क्रमांक एमपी १३ डीवाय ९२२७ चुरा ले गया।
फरियादी ने काफी तलाश किया लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद दिनेश चौबे ने नानाखेड़ा थाने में ६ जून को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Advertisement









