वृंदावन में तराना की महिला जज का मंगलसूत्र चोरी, गिरोह को पकड़ लिया

उज्जैन। उज्जैन जिले के तराना में पदस्थ महिला जज का वृंदावन में दर्शन के दौरान मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला चोर गिरोह में पकड़ आया। गिरोह की दस महिलाएं श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने का काम कर रही थीं।

मथुरा एसएसपी श्लोक्कुमार के अनुसार 1 जून को महिला जज वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधारमण मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आई थीं। इस दौरान उनका मंगलसूत्र भीड़ में किसी ने चुरा लिया। घटना के बाद पुलिस ने अभियान चलाया और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया।
इनसे कई पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और 18,652 रुपए नकद बरामद हुए हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश की रहने वाली यह महिलाएं मंदिरों में जेबकटी, मोबाइल चोरी और गहनों की स्नेचिंग करती थीं। गिरफ्तार महिलाओं को कोर्ट पेश किया है। यहां से जेल भेज दिया है।









