Advertisement

घर से पैदल होटल जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर से पैदल अपने रेस्टोरेंट पर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल का नाम टोडरमल पिता शंकरलाल प्रजापति निवासी नामदारपुरा, गौतम मार्ग है। उनकी पत्नी कलाबाई ने बताई कि उनकी शांतिवन में प्रजापति रेस्टोरेंट के नाम से छोटी सी होटल है। सोमवार शाम करीब ४.३० बजे वह घर से पैदल रेस्टोरेंट पर जा रहे थे तभी रास्ते में पीछे से स्पीड में आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे टोडरमल घायल हो गए। सूचना मिलने पर उन्हें परिजन तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review