Advertisement

बेगमबाग में अवैध प्रॉपर्टी पर चली जेसीबी

भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच गिराए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

7 मकान लीज रिन्यू नहीं कराने पर हो रही है कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार सुबह एक बार फिर बेगमबाग में अवैध प्रॉपर्टी पर जेसीबी चली। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच चार प्लॉट पर सात मकानों को ढहाने की कार्रवाई की गई। लीज रिन्यू नहीं करवाने और तय शर्तों का उल्लंघन करने पर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। कुछ दिन पहले ही तीन मकान ढहाए गए थे।

Advertisement

प्रॉपर्टी तोडऩे के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस का अमला तडक़े 5 बजे से ही बेगमबाग में एकत्र हो गया था। यहां की चार प्रॉपर्टी प्लॉट नंबर 20, 30, 59, 59/1 और 64 के मालिकों को नोटिस दिया गया था। 20 नंबर मकान गुलनाज खान, 30 नंबर मोहम्मद सईद, 59 नंबर कनीज खान और 59/1 अब्दुल लतीफ और 60 नंबर जुबैदा खान के नाम पर है। इन लोगों ने लीज रिन्यू नहीं करवाई थी और शर्तों का उल्लंघन भी किया था। विकास प्राधिकरण ने इनका आवंटन निरस्त कर दिया था। यह लोग कोर्ट गए थे लेकिन फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आया था। इसी कड़ी में मकान तोडऩे का नोटिस जारी किया गया था। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे, इसी कड़ी में बल बुधवार को मकान तोडऩे पहुंचा था।

बेगमबाग को चारों तरफ से सीलबंद कर की कार्रवाई
कार्रवाई के लिए बेगमबाग को चारों तरफ से पुलिस ने सीलबंद कर दिया था। चप्पे-चप्पे में पुलिसबल तैनात था। करीब २५० से अधिक जवानो ं को एएसपी नीतेश भार्गव, सीएसपी राहुल देशमुख, श्वेता गुप्ता निर्देशित कर रहे थे।

Advertisement

अफसर ने क्या बोला
उज्जैन विकास प्राधिकरण ने प्रॉपर्टी लीज पर दी थी। संबंधितों ने लीज रिन्यू नहीं कराई थी, कइयों ने मकान में दुकानें बनाकर लीज शर्तों का उल्लंघन किया था। ऐसी २८ प्रॉपर्टी के मालिकों को नोटिस दिया गया था। यह लोग कोर्ट में केस हार चुके हैं। इनमें से ३ प्रॉपर्टी को पहले तोड़ा जा चुका है। चार पर आज कार्रवाई की गई।
संदीप सोनी सीईओ, यूडीए

सारी कार्रवाई शांति से हो गई। कहीं भी बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी।
राहुल देशमुख
सीएसपी, महाकाल

Related Articles

Write a review