Advertisement

सल्फास खाया, मौत

उज्जैन। महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले राहुल पिता यतिंद्र राव नवधाने (१७) ने मंगलवार शाम को सल्फास खा लिया। उल्टियां करने पर परिजन उसे पहले निकट के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से हालत में सुधार नहीं होने पर नागदा ले गए। यहां भी जब सेहत में सुधार नहीं हुआ तो चरक अस्पताल पहुंचे। जहां बुधवार सुबह राहुल की मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल

उज्जैन। बाइक से अपनी बहन और भांजे के साथ तराना से पंवासा अपने घर जा रहे युवक की बाइक तराना और जवासिया के बीच दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया। घायल का नाम राहुल पिता रामचंदर चौहान (२८) निवासी पंवासा मंगलवार शाम अपनी बहन टीना और भांजे अर्जुन के साथ तराना से पंवासा अपने घर आ रहा था। तभी तराना और जवासिया के बीच उनकी बाइक और एक अन्य बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें राहुल चौहान घायल हो गया। बहन टीना और भांजे अर्जुन को मामूली खरोंच आई। राहुल को चरक में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review