Advertisement

जीजा को जान से मारने के लिए सालों ने किया फायर, दो घायल

निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती घायल, जीवाजीगंज पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के अंकपात मार्ग स्थित शुभ लाभ गार्डन में पारिवारिक विवाद के चलते बीती रात जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें एक युवक घायल हो गया और छर्रे लगने से महिला भी घायल है। दोनों निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि बुधवार को अंकपात मार्ग स्थित शुभ लाभ गार्डन में श्वेता पति लीलाधर परिहार (36) निवासी लक्ष्मी बाई मार्ग, माली धर्मशाला के यहां मान का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए जयराज पिता प्रदीप सिंह बैस (35) निवासी पटेल कॉलोनी, अंकपात मार्ग भी आए थे। जयराज ने दो शादियां की है। पहली पत्नी ने जयराज पर ४९८ का केस लगाया हुआ है। जयराज की पहली पत्नी के भाई यश और वैभव चौहान निवासी विष्णु सागर शुभ लाभ गार्डन पहुंंचे और रात करीब ११.३५ से ११.४५ के बीच जयराज को जान से मारने की नीयत से फायर किया। इससे वह घायल हो गया। इसके छर्रे लगने से श्वेता परिहार भी घायल हो गईं। दोनों को दशहरा मैदान स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

जीजा और साले को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश

उज्जैन। उज्जैन में भर्ती रिश्तेदार को देखकर घर जा रहे जीजा-साले की बाइक को तराना के सिद्धिपुर निपानिया रोड पर घोड़ी बल्डा ट्रेचिंग ग्राउंड के पास ५ जून को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी १३ जेडक्यू २८१० के चालक ने टक्कर मार दी थी जिसमें जीजा लाखन पिता चंदन सिंह गुर्जर (४२) निवासी ग्राम हजरतपुर लुपड़ी थाना राघवी की मौत हो गई थी और साल अरविंद पिता अंबाराम गुर्जर निवासी सिद्धिपुर निपानिया घायल हो गया था। मामले में तराना थाने में बुधवार को प्रकरण दर्ज किया। जांच अधिकारी परमानंद सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review