Advertisement

विक्रम विवि प्रदेश का पहला विवि बनेगा जो जून में ही सभी परीक्षा परिणाम घोषित करेगा

नॉन सीबीसीएस सहित 515 परीक्षाओ के परिणाम अब तक घोषित, इसी माह सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। विक्रम विवि प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बनने जा रहा है जो जून माह में ही सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर देगा। विवि ने सीबीसीएस प्रणाली अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं में 175 में से 64 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, बाकी के परिणाम एक सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार सीबीसीएस के अतिरिक्त सत्र 2024-25 में आयोजित परीक्षाओ में से कुल 515 परीक्षाओं के परिणाम विवि अब तक घोषित कर चुका है। विवि ने बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा एमएससी एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएल जैन ने बताया कि विवि द्वारा सीबीसीएस प्रणाली अंतर्गत सामाजिक विज्ञान संकाय, विज्ञान संकाय, कला संकाय, प्रौद्योगिकी, तकनीकी और अन्य संकायों के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की 175 परीक्षाओं में से 64 का परिणाम घोषित कर बाकी परीक्षा परिणाम जून माह में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

Advertisement

बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी की लिंक ओपन, परीक्षा 29 जून को

नवीन पाठ्यक्रम बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी में प्रवेश पंजीयन की लिंक ओपन कर दी गई है। पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 29 जून को होगी। डॉ. जैन ने बताया कि विक्रम विवि देश का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय बन गया हैं, जहां डेयरी टेक्नोलॉजी का पाठ्यक्रम नवीन सत्र 2025-26 से शुरू हो रहा हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में डेयरी संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए इस पाठ्यक्रम को विक्रम विवि में प्रारंभ करवाने की घोषणा की थी, जिसके उपरांत कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने इस कार्य में लगातार प्रयत्नशील रहकर नवीन सत्र से यह पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया।

Advertisement

तकनीकी शिक्षा से रोजगार आसान आवेदन 16 तक
उज्जैन। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदक 16 जून तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राचार्य, केएल सुनहरे ने बताया कि जिले में 1444 सीटों के लिए पंजीयन व प्रवेश प्रारंभ है। शासन की योजना हुनर, दक्ष, पहल, आईटीआई चलें हम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर शासकीय एवं निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उज्जैन संस्था में 25 व्यवसाय संचालित है। जिसमें से 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित हैं। महिला वर्ग को प्रशिक्षण में सुविधा व रोजगार के अवसर 100 प्रतिशत उपलब्ध हैं। आवेदक 8वीं, 10वीं की योग्यतानुसार व्यवसाय चयन कर पंजीयन एमपी ऑनलाइन, मोबाइल या संस्था में हेल्पडेस्क के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Write a review