Advertisement

महिला से पहले छेड़छाड़ की, घरवालों के साथ रिपोर्ट करवाने पहुंची तो रास्ता रोककर पीटा

मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल, चारों का चरक अस्पताल में चल रहा इलाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चकरावदा में पिता-पुत्र ने पहले महिला से छेड़छाड़ की गई और जब वह अपने घरवालों के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाने तो रास्ता रोककर उसे जमकर पीटा। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हैं जो चरक अस्पताल में भर्ती हैं।

घायलों से मिली जानकारी के मुताबिक पेपाबाई पति घनश्याम चौहान (28 ) निवासी चकरावदा शनिवार को जमीन की साफ-सफाई कर रही थी। तभी गांव में रहने वाला शंकर पिता रामलाल चौहान और उसका बेटा विजय ट्रैक्टर लेकर वहां आए और पेपाबाई से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जब पेपाबाई ने इसका विरोध किया तो मारपीट की।

Advertisement

घर पहुंचकर पेपाबाई ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज करवाने भैरवगढ़ थाने जा रहे थे तो शंकर चौहान, विजय, चेताबाई, पूजाबाई और सपनाबाई ने रास्ता रोककर मारपीट की।

इसमें पेपाबाई, उसका बेटा निरंजन पिता घनश्याम, ससुर मानसिंह और जेठ राधेश्याम चौहान घायल हो गए। जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेठ राधेश्याम चौहान ने बताया कि मारपीट करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review