किशोरी ने शोर मचा दिया, नफीस से कानू पटेल बने युवक की बगीचे में जबर्दस्त हुई पिटाई

किशोरी को धमका रहा था, अपने ही जाल में उलझ गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कान्हा उर्फ कानू बन कर नफीस ने एक किशोरी को अपने जाल में उलझा लिया। एक वक्त ऐसा भी आया कि वह किशोरी के जाल में उलझ गया और बजरंग दल के जोशीले कार्यकर्ताओं ने खूब तपाया। अच्छी खासी धुनाई करने के बाद उसे जीवाजीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी।
दरअसल, मामला यह है कि यूपी के रहने वाले नफीस पिता सगीर ने एक कॉलोनी में दो साल पहले किराए का मकान लिया। यहीं की किशोरी को उसने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसमें उसने अपना नाम कानू उर्फ कान्हा पटेल बताया।इसके बाद उसने किसी तरह किशोरी का नंबर ले लिया। किशोरी उसके मकसद को समझ नहीं सकी। व्हाट्सएप पर भी दोस्ती हो गई। नफीस दोस्ती की हद से आगे बढ़ा और शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस प्रस्ताव से वह बिचक गई।
किशोरी ने दिखाई समझदारी
किशोरी ने अपने परिवार के लोगों को भी बता दिया था कि नफीस उसे परेशान कर रहा है। उसकी यही समझदारी काम आ गई और वह नफीस के खतरनाक इरादों से बच गई। नफीस इस बात से बेखबर था कि बगीचे में कोई और भी उसका इंतजार कर रहा है।
धमकी देकर बगीचे में बुलाया
एफआईआर के अनुसार नफीस उसे धमकी देने लगा। इससे किशोरी परेशान रहने लगी। अब उसने धमकी दी कि यदि पुरुषोत्तम सागर बगीचे में मिलने के लिए नहीं आई तो परिवार को मार देगा। किशोरी मंगलवार की दोपहर बगीचे चली गई। वहां उसने अपना प्रस्ताव फिर दोहराया और अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने शोर मचा दिया।
कार्यकर्ताओं और लोगों ने घेरा
नफीस इस बात से अंजान था कि वह भी जाल में फंसने वाला है। वह समझा कि बगीचे में लडक़ी अकेेली है। शोर मचाते ही बजरंग के कार्यकर्ता और अन्य लोग वहां पहुंच गए जहां दोनो बैठे हुए थे। नफीस की शामत आ गई। वह भीड़ में घिरा हुआ था। जबरदस्त पिटाई की गई। वह खूब गिड़गिड़ाया लेकिन उसकी सुनता कौन था। पिटाई के बाद जीवाजीगंज पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पकड़ कर ले गई।
मोबाइल जब्त अश्लील वीडियो थे
पुलिस ने नफीस से कानू पटेल बने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। बजरंग दल के संयोजक श्रृषभ शुक्ला और सोनू जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली गई थी। इसलिए कार्यकर्ता भी बगीचे पहुंच गए। जब कार्यकर्ताओं ने मोबाइल देखा तो उसमें अश्लील वीडियो और अश्लील फोटो देखने को मिले। बजरंग के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस बदमाश का जुलूस निकाला जाए।