Advertisement

11.80 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ाए नशे के चार सौदागर

मुखबिर की सूचना पर ऋणमुक्तेश्वर और भर्तृहरि गुफा के बीच से दबोचा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में ऋणमुक्तेश्वर और भर्तृहरि गुफा के बीच से नशे के सौदागर को पकड़ा है। उनसे 11.80 एमडी ड्रग और कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

नशे का कारोबार तेजी से अपनी जड़ें जमा रहा है जो खासकर युवा और बच्चों को जकड़ रहा है। इसी नशीले कारोबार और इनके सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीवाजीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऋणमुक्तेश्वर और भर्तृहरि गुफा के बीच चार लोग ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

Advertisement

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वलीउल्लाह पिता नसरूल्लाह खान निवासी अहमद नगर, खजराना, सोहेल पिता साबिर खान निवासी चंदन नगर, आगर नाका, इरफान पिता बादशाह खान निवासी अंबर नगर, ग्रीन पार्क, इंदौर और सरफराज पिता शाकिर खान निवासी अहमद नगर, खजराना को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर इनके पास से पॉलीथिन में 11.80 ग्राम ड्रग्स मिला जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपए बताई गई है। इनके पास से कार क्रमांक एमपी 09 डीवाय 8694 को भी जब्त किया गया है। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने इन सभी पर प्रकरण दर्ज किया है। अब इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review