Advertisement

बारिश ने रफ्तार भी नहीं पकड़ी, महाकाल मंदिर में टनल की छत से रिसने लगा पानी, पीओपी भी गिरी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बनाई गई टनल की बारिश में पोल खुल गई। शनिवार के बाद रविवार सुबह से हो रही हल्की बारिश के चलते टनल की छत से पानी रिस रहा है जिसके चलते कुछ जगह से पीओपी उखडक़र गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। बाद में कर्मचारियों ने इसे साफ कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दरअसल, मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के प्रवेश के लिए महाकाल मंदिर में टनल का निर्माण किया है। पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक बनाई टनल परिसर की छत से पिछले दो दिनों से पानी रिस रहा है।

इसी के कारण रविवार सुबह करीब ८.३० से ९ बजे के बीच छत पर लगी पीओपी का कुछ हिस्सा उखडक़र गिर गया। जब यह दुर्घटना हुई तब भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं को टनल से बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन निर्माण की पोल जरूर खुल गई है। पिछले वर्ष भी पानी टपकने की समस्या सामने आई थी जिसे लेकर पुजारियों ने गुस्सा भी जताया था।

Advertisement

इनका कहना

बारिश में पीओपी जगह छोड़ देती है जिसकी वजह से कुछ जगह पीओपी उखडक़र गिरी है। इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के पास इसके सुधार का जिम्मा है, वह इसकी मरम्मत करेंगे।

Advertisement

मूलचंद जूनवाल सहायक प्रशासक, श्री महाकालेश्वर मंदिर

Related Articles

Write a review