Advertisement

कार की बोनट में छिपा रखी थी 10 लाख की 1.06 किलो अफीम

नाकाबंदी कर दो तस्करों को पकड़ा

Advertisement

जावरा के हसनपालिया से लेकर आया था, कार और दो मोबाइल भी जब्त

भाटपचलाना/उज्जैन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भाटपचलाना पुलिस ने कुख्यात तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कार की बोनट में छिपाई १० लाख कीमत की १.०६ किलो अफीम के साथ कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं।

Advertisement

खुलासा करते हुए भाटपचलाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि दो लोग रतलाम की ओर से स्विफ्ट कार क्र. एचआर 44 जी 0046 के बोनट में अफीम छुपाकर ग्राम गजनीखेड़ा आ रहा है। इसके बाद टीआई सतेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशन में एएसआई सुनील परमार और उनकी टीम गजनीखेड़ा माताजी फंटा के मुख्य द्वार के पास पहुंचकर नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की कार आती दिखाई दी। तलाशी लेने पर कार के बोनट में छिपाकर रखी 10 लाख कीमत की 1.06किलो अफीम मिली जिसके बाद पुलिस ने कार सवार कुख्यात तस्कर विजय सिंह उर्फ टीटू पिता सुरेंद्र सिंह राठौर और उसका साथी कुलदीप सिंह पिता इकबाल सिंह जाट निवासी नौरंग तहसील, सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। कार और दो मोबाइल सहित कुल १८.३५ लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया गया।

जावरा से लेकर आया था अफीम
आरोपी विजय सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अफीम जावरा के हसनपालिया के रहने वाले आदिल शाह से लेकर आया था। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय सिंह शातिर बदमाश है। जिस पर भाटपचलाना थाने में तीन, बडऩगर में एक और धार के थाना बदनावरऔर कानवन थान में एक-एक प्रकरण यानी कुल ६ प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

आरोपी 27 तक रिमांड पर
मादक पदार्थ की तस्करी और इससे जुड़े अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी के लिए आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से २७ जून तक रिमांड पर लिया गया है।
सतेंद्र सिंह चौधरी
टीआई, थाना भाटपचलाना

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें