Advertisement

स्कूल से बैटरियां चुराने वाले चोर पुलिस को देख भागे, घेराबंदी की तो पकड़ाए, एक साथी की तलाश

स्टोर रूम का ताला चटकाकर चुराई थीं बैटरियां, 10 बैटरी और बाइक जब्त, जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्कूल के स्टोर रूम से ताले चटकाकर बैटरियां चुराने वाले दो चोरों को पंवासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से १० बैटरियां और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं जिन पर उज्जैन, देवास और मक्सी के थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। उनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी और जय अमला कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक फादर जोस कडप्रा ने १८ जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि २० मई को स्कूल के सिस्टम के लिए १० बैटरी स्कूल के स्टोर रूम में रखी थी। १७ जून को स्कूल बंद होने के बाद स्टोर रूम में ताला लगा था लेकिन १८ जून को जब सुबह ७.३० बजे स्कूल में बिजली नहीं थी। इसके बाद स्टोर रूम में जाकर देखा तो ताला टूटा था और बैटरियां नदारद थीं जिसकी कीमत करीब १ लाख रुपए है।

Advertisement

मामले में पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए टीम गठित की गई जिस मुखबिर ने सूचना दी कि बाढक़ुम्मैद रोड पर दो शख्स बिना नंबर की बाइक पर बैटरी से संबंधित बात कर रहे हैं जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो दोनों शख्स भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जितेंद्र पिता किशोर लोधी (३३) निवासी नई आबादी मक्सी हालमुकाम टोंककला, देवास और महेंद्र पिता सादुल्य हाड़ा (५५) निवासी चिड़ावत, देवास है। पुलिस ने उनसे सभी १० बैटरी और बाइक जब्त की है। इनका एक साथी राजेश पिता बनवारीलाल लोधी निवासी टोंककला, देवास फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

दोनों आदतन अपराधी: पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ पूर्व में देवास, मक्सी और उज्जैन जिले के विभिन्न थानों में आम्र्स एक्ट, लड़ाई-झगड़ा और मारपीट की धारों में विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review