लैंडस्लाइड : केदारनाथ हाईवे को फिर किया बंद

नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल कनेक्टिविटी टूटी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोनप्रयाग (एजेंसी) उत्तराखंड के सोनप्रयाग में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। पुलिस ने यात्रियों को कुछ दूर पहले सुरक्षित स्थान पर ही रोक लिया है। मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी-बिहार समेत 27 राज्यों में यलो और उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
महाराष्ट्र: टाइगर रिजर्व बंद किया
मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व का मेन एरिया मानसून की वजह से 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इस वजह से शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन ट्रेन सर्विस बाधित रही। वहीं, केरल में इडुक्की जिले का मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो 135.35 फीट हो गया है और जल्द ही 136 फीट के खतरे के निशान को छू सकता है।
मप्र: सात जिलों में भारी बारिश
भोपाल। दो टर्फ के गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। शनिवार को भी 7 जिलों में भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट है। 5 दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के खजुराहो, दमोह, कटनी, शिवपुरी और पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने से साथ मध्यम से भारी बारिश में जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल: फ्लैश फ्लड का अलर्ट
सिरमौर जिला। हिमाचल के सोलन और सिरमौर जिला में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने दोनों जिले के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं प्रदेश में अगले 5 दिन तक लगातार बारिश के आसार हैं। आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। रविवार को 6 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई।