‘अर्नब’ तूफान के चलते राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में बर्फबारी

ओडिशा में लैंस्लाइड, 3 मौतें, 2 दिन बाद आंध्र पहुंचेगा नया चक्रवात
Advertisement
नईदिल्ली, एजेंसी। देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है।
वहीं, राजस्थान में बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक ‘डिप्रेशन’ में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में एक नया चक्रवात टकरा सकता है, इससे भारी बारिश हो सकती है।
Advertisement









