इसरो के नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 का सफल लॉन्च

1500 किमी दूर लोकेशन की जानकारी देगा सेना को बॉर्डर से
Advertisement
नईदिल्ली, एजेंसी। इसरो ने अपना नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-03 लॉन्च किया है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ-18 रॉकेट के जरिए शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया गया। उड़ान के करीब 18 मिनट बाद रॉकेट के तीनों चरण सफल रहे। इसके बाद 2,232 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट रॉकेट से अलग होकर अपने तय ऑर्बिट में पहुंच गया।
यह पूरे भारत और सीमा से 1,500 किलोमीटर दूर तक सटीक लोकेशन और नेविगेशन की सुविधा देगा। इसे बनाने की जरूरत 1999 के कारगिल युद्ध के बाद महसूस हुई थी। उस समय भारत ने अमेरिकी जीपीएस से सैन्य क्षेत्र की लोकेशन संबंधी जानकारी मांगी थी, लेकिन अमेरिका ने मना कर दिया था। इसके बाद भारत ने अपना जीपीएस तैयार कर लिया।
Advertisement









