Advertisement

बाजार से खरीदारी कर लौट रही ननद भाभी स्पीड ब्रेकर से उछलकर गिरीं

एक घायल और दूसरी को मामूली चोट

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र में बाजार से खरीदारी कर लौट रही ननद-भाभी स्पीडब्रेकर से उछलकर गिर गईं जिससे दोनों घायल हो गईं। एक को ज्यादा चोट लगने पर चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल का नाम सुनीता बाई पति हरिनारायण परमार निवासी सांभानेरा है। उनके पुत्र कमल ने बताया कि रविवार को रूपाखेड़ी में लगने वाले बाजार में खरीदारी करने मां सुनीताबाई अपनी ननद विष्णुबाई और उनके बेटे दीपक के साथ गई थी। शाम करीब ६ बजे वहां से वापस लौटते समय रास्ते में स्पीडब्रेकर से उछलकर सुनीता और विष्णुबाई नीचे गिर गईं जिससे दोनों घायल हो गईं। उन्हें तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट लगने के कारण सुनीताबाई को भर्ती कर लिया गया तो विष्णुबाई को मामूली चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें