Popup Image
Advertisement

काम के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, दूसरा बचाने गया तो वह भी चपेट में आया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ठेकेदार संतोष मेवाड़ा ने जयसिंहपुरा लालपुल रोड स्थित एक मकान बनाने का ठेका लिया है। ठेकेदार ने कैलाश पिता धन्नालाल और कैलाश पिता देवजी निवासी जूना सोमवारिया को काम पर लगाया है। दोनों मिस्त्री मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर बिजली का बोर्ड हटाने लगा।

Advertisement

तार खुले होने के कारण वह चपेट में आया और चिल्लाने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा मिस्त्री भी दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। आवाज सुनकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और बिजली के बोर्ड को अलग हटाया। दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाकाल पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने मिस्त्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन करंट लगने पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें