मोबाइल चार्जिंग करते समय लगा करंट, युवक की मौत

पत्नी को लेने गया था ससुराल, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। पत्नी को लेने गए युवक को ससुराल में मोबाइल चार्ज करते समय बुधवार शाम करंट लग गया, परिजन तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।
मृतक का नाम ईश्वर पिता बाबूलाल चौहान (३०) निवासी खिलचीपुर है। मृतक के भाई जितेंद्र चौहान और काका विजय ने बताया कि ईश्वर चिंतामण क्षेत्र के ग्राम आमिरखेड़ी स्थित अपने ससुराल में मान के कार्यक्रम में गई पत्नी उमा को लेने गया था। यहां बुधवार शाम ४ बजे वह मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रहा था तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ईश्वर मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।
लाइनमैन को करंट लगा
इधर, गुरुवार को लाइन सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि महूखेड़ी में रहने वाला कालूराम लाइनमैन का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब 7.44 बजे महिदपुर में लाइन सुधारने के लिए वह खंभे पर चढ़ा था तभी उसे करंट लग गया जिससे वह नीचे गिर गया। परिजन उसे लेकर तत्काल चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर है।










