Advertisement

10वीं में आई सप्लीमेंट्री, पेपर खराब गया तो फांसी के फंदे पर झूल गया इकलौता बेटा

खेती करते हैं पिता, परिवार को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कदम उठा लेगा

Advertisement

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छीतरदेवी में रहने वाले १०वीं के छात्र ने सप्लीमेंटी का पेपर खराब होने पर तनाव के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे देखा तो फंदे से उतारकरअस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

16 वर्षीय मृतक का नाम देवेंद्र पिता विक्रम सिंह आंजना निवासी ग्राम छीतरदेवी है। उसके चाचा राहुल आंजना ने बताया कि उसे १०वीं क्लास में सप्लीमेंट्री आई थी। करीब 8 दिन पहले उसकी एग्जाम हुई थी जिसमें भी उसका पेपर अच्छा नहीं गया था। इसके कारण वह तनाव में था। गुरुवार को उसने घर में फांसी लगा दी। चाची रीना ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो शोर मचाया जिसके बाद परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

घर का इकलौता चिराग था: चाचा राहुल ने बताया कि देवेंद्र माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता खेती करते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एग्जाम के तनाव में वह इस तरह का जानलेवा कदम उठा लेगा। इकलौते बेटे के जाने से माता-पिता और परिवार सदमे में है।

बैंक के कलेक्शन एजेंट ने फांसी लगाई

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी विहार में रहने वाले निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटा उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचा जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
४४ वर्षीय मृतक का नाम पवन पिता योगेंद्र व्यास निवासी महालक्ष्मी विहार, मक्सी रोड है। चिमनगंज थाने के जांच अधिकारी दिनेश बरखेड़े ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब ९ बजे की बताई जा रही है। उनके भाई पीयूष ने पूछताछ में बताया कि मृतक पवन शराब पीने के आदी थी। उन्हें कई बार समझाया लेकिन इसके बाद भी शराब पीना नहीं छोड़ रहे थे। शुक्रवार को पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें