शराब के लिए रुपए छीने, लट्ठ मारकर महिला का सिर फोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शराब के लिए रुपए नहीं देने पर तीन लोगों ने मिलकर एक महिला का लट्ठ मारकर सिर फोड़ दिया। घायल महिला का चरक अस्पताल में इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शोभा पति अर्जुन राव निवासी हरसिद्धि मंदिर के पास है।

Advertisement
शोभा ने बताया वह मंदिर के आसपास भीख मांगकर गुजर-बसर करती है। रविवार को हरसिद्धि क्षेत्र के गणेश, लता और बंटी ने शराब के लिए रुपए मांगे, शोभा ने इंकार किया तो उसकी सिर पर लट्ठ दे मारा जिससे खून बहने लगा। इसके बाद तीनों रुपए छीनकर भाग निकले। इसके बाद घायल चरक अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज किया गया।
Advertisement








