बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी पत्नी, पति ने लगाई फांसी

विवाद के चलते आठ दिनों से बच्चों के साथ मायके में रह रही
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के विधायक नगर में पति ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी अपने पति को बच्चों से मिलने से रोक रही थी जिसके बाद उसने यह जानलेवा कदम उठाया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल, पंवासा के विधायक नगर के रहने वाले ५० वर्षीय मृतक का नाम मनोहर पिता शिवनारायण जूनवाल है। वह मिस्त्री का काम करता था। मृतक के भाई सूरज जूनवाल ने बताया कि भाई मनोहर का अपनी पत्नी गीता से करीब 8 दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर उज्जैन में पुष्पा हॉस्पिटल के पास स्थित मायके आ गई थी।
मनोहर को पत्नी गीता और उसके घरवाले बच्चों से मिलने नहीं दे रही थे, इसी के चलते वह परेशान था। मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था तब मनोहर ने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। रात करीब ९.३० बजे मैंने उसे लटकते हुए देखा और फिर तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।









