Advertisement

इंदौरगेट से कंठाल चौराहे तक नहीं होगा चौड़ीकरण

राहत… अक्षरविश्व ने व्यापारियों के हित में उठाया था मुद्दा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाकाल सवारी मार्ग चौड़ीकरण प्रोजेक्ट भी सिंहस्थ योजना से हटाने की तैयारी

एसीएस की बैठक में इंदौरगेट रोड प्रोजेक्ट विलोपित करने का बड़ा फैसला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की योजना से इंदौरगेट से कंठाल चौराहे तक रोड चौड़ीकरण प्रोजक्ट हटाने का बड़ा निर्णय हुआ है। महाकाल सवारी मार्ग चौड़ीकरण प्रोजक्ट भी सिंहस्थ योजना से विलोपित करने के प्रस्ताव पर मंथन हुआ है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. राजेश राजौरा की उपस्थिति में रविवार को हुई मैराथन बैठक में सिंहस्थ की तैयारियों और विभिन्न पर प्रोजेक्ट्स पर मंथन हुआ।

इंदौरगेट से कंठाल चौराहे तक रोड चौड़ीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे विलोपित करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी की है, लेकिन महाकाल सवारी मार्ग को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। नगर निगम द्वारा 68 करोड़ रुपयों से महाकाल सवारी मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन एसीएस डॉ. राजौरा की बैठक में इसे विलोपित करने पर चर्चा हुई है। इंदौरगेट से कंठाल तक रोड चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट इसलिए हटाने का निर्णय लिया गया है क्योंकि इस जगह एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस कारण रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस पर सहमति बनने की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हुई है।

Advertisement

इस बार सिंहस्थ मद से ज्यादा विभागीय मद से काम
सिंहस्थ में इस बार सिंहस्थ मद से ज्यादा विभागीय मद से काम हो रहे। सिंहस्थ मद में 4358 करोड़ रुपए की योजनाओं पर काम चल रहा तो विभागीय मद से 20 हजार 574 करोड़ रुपए की योजनाओं पर काम चल रहा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार 24 हजार 838 करोड़ रुपयों की योजनाओं से सिंहस्थ की तैयारी में जुटी हुई है।

निर्णय हुआ है
यह सही है कि इंदौर गेट से कंठाल तक रोड चौड़ीकरण की योजना निरस्त करने का निर्णय हुआ है। महाकाल सवारी मार्ग की जानकारी नहीं है। एलिवेटेड कॉरिडोर के कारण यह निर्णय लिया गया है।
रौशन कुमार सिंह, कलेक्टर

महाकाल सवारी मार्ग अलग अलग योजनाओं और हिस्सों में चौड़ा किया जा रहा है। इस कारण अलग से योजना की जरूरत नहीं है। इस कारण प्रोजक्ट पर चर्चा हुई है। सवारी मार्ग चौड़ा किया जा रहा है।
आशीष पाठक, आयुक्त नगर निगम

Related Articles

Write a review