नाबालिग से अनैतिक काम करने वाले आरोपी को जेल

झारड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन नाबालिग से अनैतिक काम करने वाले आरोपी को झारड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय फरियादिया ने अपने माता-पिता के साथ 12 जुलाई को थाने में रिपोर्ट की थी। मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके लिए महिदपुर एसडीओपी ने टीआई आनंद भामौर के साथ मिलकर टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सारिफ पिता चांद खान निवासी कसाई मोहल्ला झारड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
Advertisement








