घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर मारपीट

उज्जैन। नरवर थाने के खजूरिया रेहवारी में पड़ोसी के घर के आगे कार खड़ी करने और हॉर्न बजाने को लेकर बुधवार रात दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। चरक अस्पताल में भर्ती घायल का नाम संदीप पिता दिनेश पुरी (36) निवासी खजूरिया रेहवारी है। उसकी पत्नी दीपिका ने बताया कि उसका पति संदीप घर से कुछ दूर रहने वाले शक्ति सिंह पिता समंदर सिंह के घर के आगे अपनी कार खड़ी करता था। बुधवार रात करीब 10.30 बजे भी उसने कार खड़ी की। रिवर्स लेने पर हॉर्न बजने लगा। इसी बात को लेकर संदीप और शक्ति सिंह के बीच विवाद हो गया।

सांवरिया सेठ जाने का बोलकर ले गए और सिर फोड़ डाला
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सांवरिया सेठ जाने का बोलकर अधेड़ के साथ एक शख्स ने मारपीट करते हुए सिर पर ईंट दे मारी जिससे वह घायल हो गए। तत्काल उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल का नाम मानसिंह पिता ब्रजलाल चांदना (45) निवासी पीपलीनाका है। वह लोडिंग वाहन चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे उसका छोटा भाई मनोज और मामा का बेटा धर्मेंद्र उसे सांवरिया सेठ का बोलकर ईदगाह के पास स्थित श्रीजी टेंट हाउस ले गए। वहां पहले से मौजूद रायसिंह ने विवाद करते हुए सिर पर ईंट दे मारी जिससे वह घायल हो गया जिसे परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल मानसिंह ने बताया योजना बनाकर हमला किया गया। पहले भी वह मारपीट कर चुके हैं।









