ईंट खाली कर देवास से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाबालिग की मौत

ईंट भट्टे पर हेल्पर का काम करता था, देवास से ईंट खाली कर लौट रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात देवास से ईंट खाली कर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली दताना-मताना में बन रही पुलिया के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से नाबालिग की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम सचिन पिता महेश चौहान (16 निवासी ग्राम हामूखेड़ी है। वह हामूखेड़ी में ही ईंट भट्टे पर हेल्पर का काम करता था। उसके पिता महेश चौहान ने बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर वह तीन अन्य मजदूरों के साथ देवास गया था। वहां से ईंट खाली कर सभी वापस लौट रहे थे।
रात करीब 10 बजे दताना-मताना में बन रही पुलिया के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सचिन की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना हमें रात करीब 1.30 बजे मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सचिन सहित चार लोग थे लेकिन अन्य किसी को भी चोट नहीं आई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।









