Advertisement

तेजस एक्सप्रेस : पहले दिन 10 मिनट जल्दी पहुंची उज्जैन

राजधानी के एचएलवी कोच से तैयार हुई है 16 डिब्बों की तेजस, आज शाम मुंबई के लिए रवाना होगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मुंबई से उज्जैन आने वाले तेजस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह दस मिनट पहले 10.40 बजे उज्जैन पहुंच गई। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर आई मुंबई-इंदौर तेजस एक्सप्रेस के सफर का यह पहला दिन था। यह ट्रेन बुधवार शाम को मुंबई से रात ११.२० बजे रवाना हुई थी।तेजस एक्सप्रेस में राजधानी के एलएचवी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच लगे हैं। 16 कोच की तेजस में जनरेटर और गार्ड कोच के अलावा 14 कोच एसी श्रेणी के हैं जो कि पुराने लेकिन सर्वसुविधायुक्त हैं। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि सफर आरामदायक रहा।

Also Read:- 998CC इंजन के साथ अगले मंथ होगी launch 37KM/L माइलेज और धांसू फीचर्स वाली Maruti WagonR की जबरदस्त कार

Advertisement

मिस मैनेजमेंट : रतलाम से दो घंटे में आएगी और इंदौर भी दो घंटे में ही जाएगी

ट्रेन का जो शेड्यूल तय है कि उसके मुताबिक तेजस सुबह 8.45 बजे रतलाम स्टेशन पहुंचेगी और नॉनस्टॉप 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी। वहीं उज्जैन से 10.55 बजे चलेगी और नॉनस्टॉप दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। यानी रतलाम से उज्जैन आने और उज्जैन से इंदौर जाने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है।

Advertisement

जबकि अन्य आम ट्रेनें खाचरौद-नागदा रुकते हुए रतलाम से करीब सवा घंटा और इतने ही समय मेें उज्जैन से इंदौर पहुंचती है। उज्जैन से इंदौर के बीच की दूरी व्हाया देवास करीब 80 किमी है। तेजस की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा और इंदौर ट्रैक की स्पीड 110 है। यानी इंदौर-उज्जैन के बीच सफर तय करने के लिए तेजस को करीब 40 की स्पीड में चलाना होगा। इसे मिस मैनेजमेंट कहें या फिर तकनीकी मजबूरी।

मुम्बई का किराया ज्यादा और पहुंचाएगी भी देरी से

मुंबई के लिए तेजस ट्रेन जरुर मिली है, लेकिन स्टॉपेज ज्यादा होने के कारण यह अंवतिका एक्सप्रेस से ज्यादा समय ले रही है। मुंबई से उज्जैन के लिए तेजस एक्सप्रेस का समय और किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में अधिक है। तेजस एक्सप्रेस मुंबई से उज्जैन के बीच 11 घंटे 30 मिनट का समय लेती है, जबकि दुरंतो 12 घंटे 45 मिनट और अवंतिका एक्सप्रेस 11 घंटे 45 घंटे का समय लेती है। तेजस का किराया भी दुरंतो और अवंतिका से ज्यादा है।

अन्य ट्रेनों का समय और किराया

तेजस एक्सप्रेस शाम 6.20 बजे उज्जैन आएगी और 6.25 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। जबकि मुंबई से आने में 11 घंटे 30मिनट लगेंगे। उज्जैन के लिए तेजस एक्सप्रेस मुंबई से मुंबई सेंट्रल से रात 11.20 बजे चलेगी। सुबह 10.50 बजे उज्जैन पहुंचेगी। जिसमें तेजस एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1805, सेकंड एसी का 2430 और फस्ट एसी का 3800 रुपए है।

उज्जैन से मुंबई के लिए दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन (12228) सोमवार-शुक्रवार को रात 10.10 बजे निकलती है और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे पहुँचती है। यात्रा का समय लगभग 10 घंटे 10 मिनट है। किराया 440 (सेकंड सीटिंग), 2070 (एसी इकोनॉमी), 1285 (थर्ड एसी), 2975 (सेकंड एसी) और 3425 (फस्ट  एसी) है।

अवंतिका एक्सप्रेस- उज्जैन से मुंबई का सफर लगभग 11 घंटे 45 मिनट का है। उज्जैन से शाम 6.55 बजे निकलती है और मुंबई सेंट्रल सुबह 6.40 बजे पहुंचती है। किराया 440 (स्लीपर), 1060 (एसी इकोनॉमी), 1130(थर्ड एसी),1610 (सेकंड एसी) और 2690 (फस्ट  एसी)।

ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम तथा उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में फस्ट एसी, एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर कोच हैं।

खासियत : देश की तेज गति की ट्रेनों में एक है तेजस

तेजस ट्रेन देश की तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। यह 160 की स्पीड से चलती है। यह ट्रेन 14 घंटे में इंदौर से यात्रियों को मुंबई पहुंचाएगी।

इस ट्रेन में यात्रियों को ऑटोमैटिक डोर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन रतलाम जंक्शन पर दस मिनट और उज्जैन जंक्शन पर पांच मिनट रुकेगी। वड़ोदरा में ट्रेन का ठहराव दस मिनट का रखा गया है।

Also Read:- स्पोर्टी look में launch हुई धांसू इंजन वाली Honda Cb 125 Hornet बाइक, कम प्राइस में मचाएंगी भौकाल

स्पोर्टी look में launch हुई धांसू इंजन वाली Honda Cb 125 Hornet बाइक, कम प्राइस में मचाएंगी भौकाल

Related Articles

Write a review