Advertisement

पत्नी को मारी लोहे की रॉड, मोबाइल छीना

उज्जैन। चिमनगंज क्षेत्र के ढांचाभवन में रहने वाले पति ने बच्चे को दूध पिलाने की बात पर पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद वह चरक अस्पताल पहुंची। घायल का नाम परवीन पति मेहताब खान (20) निवासी ढांचाभवन है। उसने बताया कि उसका 9 माह का बच्चा है। बुधवार को पति से दूध पिलाने की बात पर बहस हो गई थी जिससे नाराज होकर पति ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद शाम को वह इलाज के लिए चरक अस्पताल पहुंची और यहां से अपनी मामी शहनाज को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। परवीन का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। मामले में उसने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत की है।

Advertisement

सडक़ पर कार रोक कर चलाए, पाइप और डंडे

उज्जैन। यहां से करीब 35 किमी दूर घट्टिया के प्रमुख बाजार में उस समय हडक़ंप मच गया जब दो कारों में सवार युवकों ने एक दूसरे पर डंडों और पाइप से हमला शुरू कर दिया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने उत्त्तेजित युवकों के बीच में पडऩा मुनासिब नहीं समझा। अलबत्ता किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर जा चुके थे। पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि प्रमुख बाजार में उज्जैन रोड पर दो कारों में सवार करीब एक दर्जन लोग उतरे और एक दूसरे हमला शुरू कर दिया। उनके पास लाठियां और पाइप थे। एक पक्ष ने महिलाओं पर भी हमला किया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। अज्ञात लोगों द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि कार क्रमांक एमपी 09 जेडआर 9609 के सवारों के पास डंडे और पाइप थे। इस कार का पीछा भी किया गया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। दूसरी कार में बैठे लोगों ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें