मंदिर के पीछे लग रही थी बाजी पर बाजी, फिर पहुंच गई पुलिस

पांच जुआरी गिरफ्तार, 7950 रु. और ताशपत्ते जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जिले की नागदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपए और ताशपत्ते जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि अंबे माता मंदिर के पीछे कुछ जुआरी हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। इसके बाद टीआई प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और दांव लगा रहे पांच जुआरियों को घेराबंदी कर दबोच लिया ।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रइस पिता मोहम्मद शाह (40) निवासी जबरन कॉलोनी, मनोज पिता जीवतराम (45) निवासी जबरन कॉलोनी, सादिक पिता मम्मू खां, (45) निवासी इंदिरा कॉलोनी, आजाद पिता शहजाद खां (45) निवासी इंदिरा कॉलोनी और राजू पिता रामलाल (45) निवासी जबरन कॉलोनी बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 7950 रुपए और ताशपत्ते जब्त किए गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।









