Advertisement

भाई साहब… ये मिनी अयोध्या है, हमारे मकान टूट जाएंगे

पीपलीनाका से गढक़ालिका रोड को सिक्स लेन करने के मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा पत्र

Advertisement

पार्षद का नया मकान सिक्सलेन के दायरे में…

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिक्स लेन रोड बनने से लोग खुश होते हैं, लेकिन सिंहस्थ क्षेत्र की सडक़ पीपलीनाका से गढक़ालिका रोड को सिक्स लेन करने को लेकर कई परिवार चिंतित हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने मामले में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर कहा ये मिनी अयोध्या है, भाजपा और संघ के लोगों के मकान टूट जाएंगे। पार्षद का ही नया मकान भी इसमें साफ हो जाएगा।

Advertisement

उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को लेकर मध्यप्रदेश सरकार सडक़ों के चौड़ीकरण को लेकर पूरी ताकत से काम कर रही, लेकिन पीपलीनाका क्षेत्र में बन रहे सिक्सलेन की चौड़ाई से लोग सहमत नहीं है। यूडीए ने पिपलीनाका से गढक़ालिका और ओखलेश्वर तक 1.91 किमी (1910 मीटर) लंबी रोड को 45 मीटर चौड़ी करने के लिए अभी टेंडर ही लगाया है और इसका काम शुरू होना है, लेकिन लोगों में हलचल मची हुई है। क्षेत्रीय पार्षद हेमंत गेहलोत के पत्र में एक नई तस्वीर सामने आई है। उन्होंने पत्र में कहा कि पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष, चार बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और पन्ना प्रमुख के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 200 स्वयंसेवक इसी चौड़ीकरण की जद में आ रहे।

कई मकान ऐसे हैं जो पूरी तरह साफ हो जाएंगे। इनमें पार्षद गेहलोत के भाई का नया मकान भी आ रहा है। पार्षद का कहना है कि चौड़ीकरण में इस मकान की एक ईंट भी नहीं बचेगी। पत्र में कहा गया है कि यह क्षेत्र भाजपा में मिनी अयोध्या माना जाता है। इसमें 11 हजार 700 वोट हैं और लोकसभा, विधानसभा, महापौर एवं पार्षद चुनाव में भी इस वार्ड क्रमांक 2 से 95 फीसदी वोट पार्टी को वोट मिलते हैं। क्षेत्र के लोग भाजपा के समर्थक है और उनकी परेशानी यह है कि नए सिक्सलेन में उनके घर और दुकान पूरे चले जाएंगे। ऐसे में वह कहां जाएंगे। हालांकि वह चौड़ीकरण के लिए तैयार है।

Advertisement

तीन टीमें बनाकर किया सर्वे: पार्षद सहित क्षेत्रीय लोगों ने सिक्स लेन के लिए प्रस्तावित रोड का सर्वे अपने स्तर पर कर एक रिपोर्ट संगठन को भेजी है, जिसमें बताया गया है कि सिक्स लेन होने से दोनों रोड में 550 मकान और 13 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।

सरकार विकास के लिए अडिग
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सिंहस्थ के आयोजन को लेकर गंभीर है। पीपलीनाका से गढक़ालिका रोड पर सिंहस्थ के दौरान काफी भीड़ उमड़ती है। इसके चलते रोड को पहली बार सिक्स लेन करने का कदम उठाया गया है। सरकार इसके माध्यम से विकास के लिए निष्पक्ष होकर काम कर रही। सूत्रों के अनुसार यूडीए प्रशासन ने रोड का टेंडर बदलने में असमर्थ जताई है। सरकार विकास के लिए अपने फैसले पर अडिग है।

चौड़ीकरण को तैयार बस फोरलेन बने
शहर में चौड़ीकरण का विरोध बिल्कुल नहीं है। हम सिक्सलेन की जगह इसे फोरलेन करने की मांग कर रहे। ताकि रोड भी चौड़ी हो जाए और लोगों के मकान भी पूरी तरह न टूटे। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों को पत्र भेजे हैं।
हेमंत गेहलोत, पार्षद

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें