Advertisement

विक्रम विवि में लगी युवाओं की संसद

पहले दिन राजस्थान-केरल के 200 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार को विक्रम विवि में युवाओं की संसद शुरू हुई। जिसे कुरुक्षेत्र नीति संग्राम नाम दिया गया है। शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और पार्षद रामेश्वर दुबे ने किया।

विश्वविद्यालय सभागार में हुई संसद में रविवार को राजस्थान और केरल के २०० से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। पहले दिन युवा सांसद में महाभारत, भारतीय राजनीति और इंडियन प्रीमियर लीग पर बहस हुई। युवाओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। डायरेक्टर अनीश दुबे ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राजनीतिक व रणनीतिक सोच को बढ़ावा देना, बहस के माध्यम से राजनीतिक विचारधारा, कूटनीतिक रणनीतियों की आलोचनात्मक समीक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रति जागरुकता बढ़ाना हैं। आज 2 कमेटी सेशंस होंगे एवं 3 कमेटी सेशंस कल होंगे। समापन १८ अगस्त को होगा। विजेताओं को क्लोजिंग सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें