Advertisement

युवक को महंगा पड़ा रील बनाना, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाल दिया जुलूस

उज्जैन। सोशल मीडिया पर रील बनाकर पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि उज्जैन जिले की नागदा तहसील के सुभाष मार्ग निवासी मयूर पिता रामजीलाल मकवाना (30) ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड की थी।

Advertisement

इसमें उसने खुद को हीरो की तरह पेश किया और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे समाज में गलत संदेश तो गया ही साथ ही सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बिगडऩे की संभावना भी जिसके चलते पुलिस ने मयूर मकवान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नागदा थाने से एमजी रोड रोड होते हुए कन्या शाला तक जुलूस निकाला गया।

ऐसे करने वालों को बख्शेंगे नहीं

Advertisement

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें