Advertisement

बस की जैक निकाल रहे कंडक्टर को ई-रिक्शा ने टक्कर मारी

उज्जैन। हरिफाटक रोड पर बस की जैक निकाल रहे कंडक्टर को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का नाम सतीश पिता विजय माठे (35) निवासी परदेशीपुरा, इंदौर है। उसने बताया कि वह आनंदेश्वरी बस में कंडक्टर का काम करता है। मंगलवार को हरिफाटक पर बस खड़ी थी और वह टायर बदलने के लिए जैक निकाल रहा था तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।

Advertisement

वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर
उज्जैन। तेजाजी महाराज के दर्शन कर पैदल घर लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल का नाम ओमप्रकाश पिता बिहारीलाल दायमा निवासी पंवासा मल्टी है। उसने बताया कि वह मक्सी रोड स्थित ग्राम करोंदिया में तेजादशमी पर दर्शन करने गया था और वहां से पैदल वापस लौट रहा था तभी माधोपुरा रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। चरक अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें