Popup Image
Advertisement

गैंगरेप मसला: चक्रेश से पूछताछ जारी, वडोदरा में मिल गई कार

उज्जैन। इंदौर की युवती से गैंगरेप करने वाले आरोपी चक्रेश जैन से नानाखेड़ा थाने में पूछताछ जारी है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसके साथी राजेश पंथी की तलाश कर रही है, जो शहर छोड़कर फरार हो गया है।

Advertisement

चक्रेश पर इंदौर की एक युवती ने चलती कार में अनैतिक काम करने के आरोप लगाए हैं। उसके चार और साथियों के भी शामिल होने की एफआईआर दर्ज कराई है। रिमांड पर चल रहे चक्रेश ने अनैतिक काम और मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है लेकिन वह सिर्फ एक ही साथी का नाम बता रहा है। नगरकोट क्षेत्र में रहने वाले उसके साथी का नाम राजेश पंथी है और उसकी तलाश में टीम अब तक तीन बार दबिश दे चुकी है।

वड़ोदरा में छोड़ी कार, टीम पहुंची
चक्रेश ने पुलिस को बताया है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह गुजरात के वड़ोदरा शहर चला गया था। यहां कार खड़ी कर मंदसौर के पिपलियामंडी आया था। यहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उज्जैन की पुलिस टीम वडोदरा पहुंच गई है। वह सुबह तक कार लेकर लौट सकती है। टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने अब तक अपने एक ही साथी का नाम कबूला है। कार की जानकारी उसने दे दी है। टीम वडोदरा से कार लेकर लौट रही है। दूसरे आरोपी राजेश पंथी की तलाश में दबिश दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें