Advertisement

सीएम डॉ. यादव ने झांकियों को 25 व अखाड़ों को 11 हजार देने की घोषणा

बैरवा समाज के फूल डोल चल समारोह में शामिल हुए सीएम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार रात को बैरवा समाज के फूल डोल चल समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रत्येक झांकी को 25-25 हजार और अखाड़ों को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

रात करीब 9 बजे बाद सीएम डॉ. यादव तीन बत्ती पहुंचे। यहां से डोल ग्यारस जुलूस के साथ ही पैदल टॉवर चौराहे पर पहुंचे। मंच से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि चल समारोह में वृंदावन जैसा आनंद बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में हो रहा है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव भी साथ थे।
कई गणेशोत्सव में भी शामिल हुए

Advertisement

सीएम डॉ. यादव बुधवार रात खजूर मस्जिद चौराहे पर नगर गणेश, पटनी बाजार स्थित स्वर्ण से श्रृंगारित श्री गणेश, श्री वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर स्थित श्री गणेश और गीता कॉलोनी के श्री गणेश उत्सव में शामिल हुए और पूजन कर आरती की। श्री वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर पर उन्होंने भगवान का पूजन कर लाड़ली बहनों से चर्चा की। गुरुवार सुबह सीएम प्रेस क्लब पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

Write a review