स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अमरनाथ एवेन्यू के सामने निर्मला कॉन्वेंट की स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया घायल का नाम जितेंद्र पिता अंबाराम बमनावत (18) निवासी ग्राम कल्ला पिपल्या, घौंसला हालमुकाम अमरनाथ एवेन्यू है। गुरुवार को निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की बस क्र. एमपी 13 पी 0984 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जितेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक घायल
माकड़ौन थाना क्षेत्र की घटना, चरक अस्पताल में चल रहा इलाज
उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया जिसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। माकड़ौन के समीप ग्राम रत्नीखेड़ी के रहने वाले17 वर्षीय घायल का नाम महेंद्र पिता राघुसिंह है। उसने बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे किसी काम से रत्नाखेड़ी से माकड़ौन जा रहा था। गांव के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें वह घायल हो गया। उसे पैर और चेहरे पर चोट लगी है। तत्काल उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।









