‘महाकाल’ के दरबार में ‘आशुतोष’

मीडिया से बोले- बाबा महाकाल के पास होने से मन आनंद से भर जाता है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आशुतोष राणा शुक्रवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए। उन्होंने मंदिर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन पुजारी पं. जितेंद्र शर्मा एवं पं. दिनेश त्रिवेदी ने करवाया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद आशुतोष राणा काफी खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के पास होने से मन आनंद से भर जाता है।
Advertisement









