Advertisement

बूंदों ने दी राहत… कल से रोज जलप्रदाय

पूरी क्षमता से भर गया गंभीर डेम, पानी की चिंता भी मिटी, जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारी ने किया भगवान बिल्केश्वर का पूजन

 

Advertisement

उज्जैन। अगस्त में जलसंकट का सामना कर रहे शहर को सितंबर की शुरुआत में मानसून ने ऐसी राहत दी कि एक ही दिन में जलप्रदाय की लाइफ लाइन अंबोदिया स्थित गंभीर डेम ओवरफ्लो हो गया और जलसंकट की चिंता भी मिट गई। शनिवार को महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा डेम स्थित श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजन किया। इसके बाद गंभीर नदी पर चुनरी अर्पित कर आरती की गई। इस दौरान अधिकारियों से चर्चा कर सोमवार से रोज जलप्रदाय करने का निर्णय लिया गया, जबकि अभी एक दिन छोडक़र जलप्रदाय की व्यवस्था लागू है। इस दौरान जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि डेम पूरी क्षमता से भरने के बाद कांग्रेस ने भी रोज जलप्रदाय करने की मांग की थी।

साढ़े चार माह बाद स्थिति सामान्य
गंभीर डेम में पानी की कमी के चलते 15 अप्रैल से शहर में एक दिन छोडक़र पानी दिए जाने की व्यवस्था लागू की गई थी। अब साढ़े चार महीने बाद स्थिति सामान्य हुई है। गंभीर डेम अपनी पूरी क्षमता (2250 एमसीएफटी) से भर गया है।

Advertisement

पानी के अपव्यय पर देंगे ध्यान
निगम आयुक्त मिश्रा से चर्चा के दौरान यह भी तय किया है कि जलप्रदाय पर्याप्त प्रेशर के साथ किया जाएगा। इसके अलावा पानी के अपव्यय को रोकने पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि पानी को सहेजा जा सके। इस मौके पर एमआईसी सदस्य, झोन अध्यक्ष और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें