दशहरा… फिर बनने लगा रावण इस बार हाथ में होगी गन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दशहरा (2 अक्टूबर) अभी दूर है लेकिन मुख्य आयोजन स्थल दशहरा मैदान पर रावण दहन की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार रावण के हाथ में गन (एके 47 जैसी आकृति) दिखाई देगी और आतंकवाद के स्वरूप में दिखाई देगा। इसकी ऊंचाई पहले की तरह 101 फीट होगी लेकिन रंगारंग आतिशबाजी का स्वरूप बदला होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दशहरा मैदान पर दशहररा महोत्सव समित द्वारा हर साल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए आयोजन समिति ने रावण निर्माण आरंभ कर दिया है। स्थानों नीलगंगा के कलाकारों द्वारा पीएमश्री शासकीय उमावि दशहरा मैदान स्कूल परिसर में कलाकार 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले को बांस से आकार देने में जुट गए हैं। आयोजन समिति के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया अभी तैयारी शुरू की गई है। 1963 से यहां प्रतिवर्ष रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार दशहरा मैदान में स्टेडियम नुमा बैठने का स्थान बनने से लोगों को कार्यक्रम देखने में आसानी होगी।










