सिंहस्थ पर फोकस, मेला अधिकारी आशीष सिंह ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

निगमायुक्त को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कौशिक को मंदिरों का प्रभार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। संभागायुक्त का पद संभालते ही मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ पर फोकस वर्किंग शुरू कर दी है। शहर में तैनात अफसरों को उन्होंने अपने मूल काम के साथ सिंहस्थ के काम भी सौंपे हैं। ताजा बदलाव से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। शहर में पदस्थ अफसरों को व्यवस्था के मुताबिक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कदम से मेले की व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू करने का लक्ष्य है।
किस अफसर को क्या दायित्व
एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर झा- मेला क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालयों की व्यवस्था, वाहन प्रबंधन और बाह्य सडक़ प्रबंधन।
निगमायुक्त उज्जैन, अभिलाष मिश्रा- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट।
महाकाल मंदिर प्रशासक, प्रथम कौशिक- श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था और अन्य प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाएं।
सीईओ, जिला पंचायत, देवास, श्रीमती ज्योति शर्मा – स्वास्थ्य सुविधाएं, कंट्रोल कमांड सेंटर।
निगमायुक्त देवास दिलीप कुमार- सीवर संरचना और शौचालय सुविधाएं।
सीईओ, जिला पंचायत, उज्जैन, श्रेयांस कूमट- पेयजल व्यवस्था, क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम।
डीएफओ उज्जैन, अनुराग तिवारी – घाटों की व्यवस्थाएं और नगर सौंदर्यीकरण।
एडिशनल कमिश्नर नगर निगम उज्जैन- संतोष टैगोर – प्रोटोकॉल व्यवस्था और अधिकारियों कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था।
सीईओ, यूडीए, संदीप सोनी: भीड़ प्रबंधन, आंतरिक मार्ग व्यवस्था, और लोक परिवहन।
ईडी एमपीआईडीसी राजेश राठौर- पार्किंग और सैटेलाइट टाउन व्यवस्था।
सीईओ, जिला पंचायत, मंदसौर अनूकुल जैन- संकेतक चिन्ह, सूचना प्रसारण, और रेलवे संबंधी निर्माण कार्य।
संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह- प्रकाश व्यवस्था।
सीईओ, स्मार्ट सिटी, संदीप शिवा- फायर प्लान।
उपसंचालक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्रेयस गोखले- मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रदर्शनियां और पर्यटन गतिविधियां।
एडिशनल कमिश्नर नगरनिगम उज्जैन, पवन सिंह- पेशवाई और शाही स्नान मार्गों की व्यवस्था।
उपसंचालक, पंचायत, उज्जैन संभाग, कीर्ति मिश्रा- मुख्य सडक़ों के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था।
जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक, बिंदु डोडिया- टेलीकॉम सुविधाओं की व्यवस्था।
उपसंचालक, जनसंपर्क, अरुण कुमार राठौर- मीडिया प्लान।









