Popup Image
Advertisement

पंवासा से अपह्त नाबालिग वडोदरा में मिली, ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

परिजनों को सौंपा बालिका को

Advertisement

उज्जैन। करीब तीन महीने पहले पंवासा से अपह्त नाबालिग पुलिस को वडोदरा में मिली है। उसे घट्टिया की दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला विशाल बंजारा अपने साथ ले गया था। वडोदरा के जवाहरनगर क्षेत्र में यह किराये के मकान में रह रहे थे।

दरअसल 3 अगस्त को पवासा थाने में नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी पुत्री २८ जून की दोपहर ३ बजे घर से बुआ के घर जाने का कहकर निकली थी, परंतु वह आज दिनांक तक वापस नहीं लौटी। महिला ने घट्टिया की दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले विशाल पिता कमल बंजारा पर नाबालिग को ले जाने का संदेह जताया था। महिला ने पहले अपने स्तर पर नाबालिग को तलाशा और नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम वडोदरा

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो विशाल भी घर से गायब मिला। उसकी तलाश के लिए मुखबिर लगाए गए। तकनीक की भी मदद ली गई। इसी कड़ी में विशाल के मोबाइल की लोकेशन वडोदरा की मिली। ऐसे में

Advertisement

मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम वडोदरा रवाना की गई। यहां के जवाहर नगर क्षेत्र में विशाल और बालिका साथ मिले। दोनों को उज्जैन लाया गया। बालिका को परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें