Advertisement

शराब ले जा रही बोलेरो ने कार को टक्कर मारी, महिला की मौत

राजकोट के दर्शनार्थी महाकाल दर्शन के लिए आ रहे थे उज्जैन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। शराब परिवहन कर रही एक बोलेरो ने गुजरात के दर्शनार्थियों की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठी महिला यात्री की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घटना के वक्त बोलेरो रांग साइड आ रही थी।

यह दुर्घटना रविवार दोपहर उज्जैन-बडऩगर नेशनल हाईवे पर खरसौद खुर्द स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास हुई है। इंगोरिया पुलिस के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार महिला दीपाली पति चिराग की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य यात्री चिराग पिता दिनेश 36 वर्ष, युग पिता चिराग उम्र 13 वर्ष, मयूर उम्र 32 वर्ष और एकता पति मयूर उम्र 30 वर्ष और हेतांश पिता मयूर उम्र 3 वर्ष गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया जबकि मृतक दीपाली का शव चरक अस्पताल भेजा गया। सोमवार सुबह परिजनों के उज्जैन आने का इंतजार किया जा रहा था। परिजनों के आने के बाद शव का पीएम किया जाएगा।

Advertisement

ठेकेदार की थी बोलेरो
कार को टक्कर मारने वाली बोलेरो शराब ठेकेदार की थी और शराब परिहन में लगी थी। घटना के वक्त वो तेज गति से रांग साइड आ रही थी। दुघटना के बाद बोलेरो खेत में उतर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर व अन्य स्टॉफ को पकडक़र मौके पर ही अच्छी धुनाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग अगर मनमाने ढंग से तेजी से गाड़ी भगाते हैं।

दुर्घटना में घायल ड्राइवर का पैर काटा तो इंफेक्शन फैला, मौत

Advertisement

उज्जैन। करीब पांच दिन पहले दुर्घटना में घायल ड्राइवर की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।
मृतक का नाम शीतल पिता प्रकाश सिसौदिया उम्र 35 वर्ष निवासी पालखेड़ी चिंतामन है। शीतल ट्रक ड्राइवर है और महू के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी चलाता है। भाई अजय ने बताया कि शीतल के आयशर वाहन की करीब 5 दिन पहले सेंधवा में एक ट्राले से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें शीतल के पैरों में गंभीर चोंट आई थी। शीतल का इंदौर में इलाज चला फिर उसे उज्जैन के तिरुपति अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका पैर काटा गया था। पैर काटने के बाद पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया जिससे सोमवार तडक़े उसकी मौत हो गई। शव को चरक अस्पताल में सोमवार सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शीतल विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी है।

Related Articles

Write a review