Advertisement

महाकाल मंदिर गर्भगृह में पुजारी-महंत के बीच विवाद

धक्का लगने से गर्भगृह में गिरे महेश पुजारी, नंदी हॉल में गूंजे अपशब्द

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की गरिमा बुधवार सुबह उस वक्त तार-तार हो गई जब महंत और पुजारी में मामूली बात पर विवाद हो गया। घटना में धक्कामुक्की भी हुई जिसमें गर्भगृह में पुजारी गिर गए। घटना सुबह करीब ८ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीर नाथ सुबह दर्शन करने महाकाल मंदिर गए थे। वे सिर पर भगवा वस्त्र लपेटे थे। उस वक्त गर्भगृह में मौजूद महेश पुजारी ने मंदिर की परंपरानुसार सिर पर से कपड़ा हटाने का निवेदन किया।

इसी बात पर विवाद हो गया और धक्कामुक्की में महेश पुजारी गिर गए। विवाद इतना बढ़ा कि गर्भगृह से लेकर नंदी हाल तक अपशब्द सुनाई देने लगे। सामान्य दर्शनार्थी यह सब देख दहशत मेें आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक प्रथम कौशिक का कहना है कि वे मामले की जांच करा रहे हैं।

Advertisement

घटना के संबंध में महेश पुजारी से चर्चा के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं हो सकी। पुजारी परिवार ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। भर्तृहरि गुफा के गादीपति पीर महंत रामनाथ महाराज का कहना है कि महावीरनाथ दर्शन के लिए गए थे। अभद्रता उनके साथ हुई है। सीसीटीवी देख लीजिए किसने गालियां दी और अभद्रता की। वे इस संबंध में कार्रवाई के लिए मंदिर समिति प्रशासक और पुलिस प्रशासन को भी पत्र देने जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें