Popup Image
Advertisement

मोहन कैबिनेट:लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को मंजूरी

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक में लिया फैसला

Advertisement

लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को मंजूरी

अक्षरविश्व न्यूज:भोपाल। दिवाली के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसमें सबसे बड़ा फैसला लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपए देने का था।

Advertisement

मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को इस मंजूरी दे दी। इसके साथ ही भाईदूज पर 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि ट्रांसफर की गई।

मंगलवार को दिवाली पर्व के चलते बैठक नहीं हो सकी थी, इसलिए यह बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में रि-डेंसीफिकेशन योजना में संशोधन प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वर्तमान योजना में बिल्डरों को अधिक लाभ और सरकार को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिसे सुधारने के लिए नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। संशोधित योजना से राज्य सरकार का राजस्व बढ़ाने पर फोकस था। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ पर चर्चा: कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ और डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने एवं नए पद सृजित करने के प्रस्ताव शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें