Advertisement

मिशन हेलमेट… कार्रवाई के डर से कुछ ने पहना, अधिकांश बिना हेलमेट नजर आए

दोपहर से यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई

Advertisement

उज्जैन। पुलिस का मिशन हेलमेट गुरुवार से शुरू हो रहा है। कार्रवाई के डर से कुछ वाहन चालक सुबह से ही हेलमेट में नजर आए तो अधिकांश वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोपहर से कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, 22 अक्टूबर से पुलिस ने हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया था। जिसके तहत बाइक रैली निकाल गई, पेम्पलेट बांटे गए, गुलाब देकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनने के लिए समझाइश दी गई। 5 नवंबर को अभियान का समापन हुआ जिसके बाद आज (गुरुवार) से पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। इसी के चलते कुछ वाहन चालकों ने कार्रवाई के डर से हेलमेट पहना तो अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट ही नजर आए। हालांकि, डीएसपी ट्रैफिक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि दोपहर में पुलिस भरतपुरी स्थित ट्रैफिक थाने के सामने चैकिंग पॉइंट बनाकर हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करेगी। शाम को तीन बत्ती चौराहे पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर
यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक थाने ने हेल्पलाइन नंबर 75876-37158 भी पिछले दिनों जारी किया है। इस नंबर पर शहरवासी बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, वाहनों से स्टंट करने वालों या ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के फोटो या वीडियो भेज सकते हैं। इसके बाद पुलिस एक्शन लेकर कार्रवाई करेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें