मां के डांटने पर नाबालिग ने छोड़ा घर पुलिस को रोते हुए बस स्टैंड पर मिली

समझाइश तब मानी, परिजनों को बुलाकर पुलिस ने उनके सुपुर्द किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मां के डांटने से उनकी 15 साल की बेटी इतनी नाराज हो गई कि उसने घर ही छोड़ दिया और 1.5 किमी दूर बडऩगर बस स्टैंड पहुंच गई। बस स्टैंड पर रात में पुलिस को वह रोते हुए मिली जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश देकर परिजनों के हवाले किया।
पुलिस ने बताया कि बडऩगर के कोट मोहल्ला में रहने वाली नाबालिग बालिका रात्रि गश्त के दौरान 11.30 बजे पुलिस को बडऩगर बस स्टैंड पर रोते हुए मिली। जिसे पुलिस ने तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ लिया और उससे नाम और पता पूछा। बालिका ने बताया कि वह मूलत: ग्राम इटावा की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ कोट मोहल्ला में रहती है। मां ने उसे डांटा था जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर बस स्टैंड आ गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि उसके साथ कोई घटना तो नहीं हुई जिस पर उसने किसी भी प्रकार की कोई भी घटना होना नहीं बताया। इसके बाद उसे समझाइश दी गई और घरवालों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाकर बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया।
शराब तस्कर गिरफ्त में
इधर, रूनिजा ब्रिज यात्री प्रतीक्षालय के पास बाइक से हाथ भट्टी महुए की १० लीटर अवैध जहरीली शराब लेकर आए तस्कर को शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे बडऩगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नरेंद्र पंवार निवासी डोलाना(बदनावर) है। पुलिस ने उसके पास से शराब और बाइक जब्त की है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।









