Advertisement

उदयपुर से कार्यक्रम में शामिल होने आए बोहरा परिवार का वीरभूमि एक्सप्रेस से सूटकेस चोरी

26 हजार कैश, दवाई और कपड़े थे, जीआरपी को शिकायत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ट्रेनों में चोरों की धमाचौकड़ी जारी है और वह लगातार यात्रियों के सामान को निशाना बना रहे हैं। सोमवार सुबह वीरभूमि एक्सप्रेस से सूटकेस चोरी हो गया। उसमें २६ हजार रुपए कैश, दवाई और कपड़े थे। उन्होंने जीआरपी को शिकायत की है।

जीआरपी के मुताबिक उदयपुर की रहने वाली सकीना बोहरा, अपने माता-पिता और बेटे के साथ वीरभूमि एक्सप्रेस से उज्जैन आ रही थीं। यहां बोहरा बाखल में रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है। उज्जैन स्टेशन पर रनिंग ट्रेन से अज्ञात बदमाश उनका सूटकेस चोरी कर ले गया जिसमें २६ हजार रुपए नकद, कपड़े और दवाइयां थीं। उन्होंने स्टेशन पर उतरने के बाद काफी तलाश भी किया लेकिन सूटकेस का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद जीआरपी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। आपको बता दें कि ट्रेनों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review