Advertisement

ताला तोड़कर चुराई थी मुर्रा भैंस हाट में बेचते हुए पुलिस ने धरदबोचा

कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा

Advertisement

उज्जैन। घर का ताला तोड़कर मुर्रा भैंस चुराने वाले आरोपी को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्तार कर 95 हजार रुपए की भैंस जब्त की है। वह भैंस बेच रहा था तभी पुलिस पहुंच गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बडऩगर पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर को फरियादी रोहित पिता बनेसिंह दायमा निवासी दोतरडी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 29 एवं 30 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश ने उसके भैंस बांधने के कोठे के दरवाजे पर लगा ताला चटकाकर अंदर बंधी मुर्रा भैंस चुरा ले गया था। जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू की।

Advertisement

इसके लिए टीआई अशोक पाटीदार ने तत्काल टीम गठित की जिसने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और आसपास के संभावित हाट बाजारों में तलाश शुरू की। गुरुवार को धार जिले के पशु बाजार हाट कानवन में टीम पहुंची और तलाशी शुरू की। इसी दौरान चोरी गई मुर्रा भैंस दीपक पिता गोपाल भील (19) निवासी सनातला थाना खाचरौद हालमुकाम दोतरड़ी थाना बडऩगर बेचने की फिराक में थे जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस काम में टीआई अशोक कुमार पाटीदार सहित एसआई सुरेंद्र सिंह रवाल, एएसआई नारायण सिंह वास्कले, प्रआर. राहुलसिंह राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, नितेश, कैलाश गरवाल,तोलाराम डोडियार, सैनिक अश्विन और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें