Advertisement

श्री महाकाल मंदिर में जनवरी तक साथ काम करेंगी क्रिस्टल और कोर सिक्योरिटी कंपनियां

उज्जैन। महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जनवरी तक किस्टल और कोर सिक्योरिटी कंपनी साथ-साथ संभालेगी ताकि व्यवस्था परिवर्तन से मंदिर में असुविधा की स्थिति ना बने।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब क्रिस्टल सिक्योरिटी सर्विसेस मुंबई की जगह कोर सिक्योरिटी सर्विसेस प्रालि नईदिल्ली को संभालना है। नए टेंडर के मुताबिक १ जनवरी से कोर कंपनी को जिम्मेदारी संभालना है। इसके लिए कंपनी ने अपने कुछ सुरक्षाकर्मी मंदिर में जगह-जगह तैनात भी किए हैं ताकि वे मंदिर की व्यवस्था का अनुभव ले सकें।

इसी बीच मंदिर समिति ने तय किया है कि जनवरी तक क्रिस्टल और कोर कंपनी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी ताकि नई कंपनी के कर्मचारी मंदिर कामकाज से वाकिफ हो सकें। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि दोनों कंपनी के कर्मचारियों को जनवरी महीने में साथ-साथ काम करने का कहा गया है ताकि मंदिर की व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न हो।

Advertisement

Related Articles

Write a review