Popup Image
Advertisement

प्रतापगढ़ जेल से पांच चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस, पूछताछ के बाद भेजा

उज्जैन। राजस्थान के प्रतापगढ़ की जेल में बंद पांच चोरों को भाटपचलाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई जिसे ईको कार व ग्राम रूनिजा से पवन चक्की के तार चुराने के मामले में पूछताछ के बाद वापस प्रतापगढ़ जेल भेज दिया गया। टीआई सतेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि 14 नवंबर को फरियादी हीरालाल पिता रमेश उर्फ रामेश्वर डोडिया निवासी ग्राम सुरेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी ईको कार क्र. एमपी 20 सीएच 5486 को अज्ञात बदमाश घर के बाहर से चोरी कर ले गया।

Advertisement

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। २० नवंबर को कार जंगल से मिली लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच में पता चला कि कार चुराने वालों ने ही ग्राम रूनिजा स्थित पवन चक्की से तार चोरी किए थे। जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान की प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं जिसके बाद प्रोटेक्शन वारंट पर मंगलवार को आरोपी भूरालाल पिता सूरज (२२) निवासी ग्राम रामपुरिया रतलाम, कालू पिता सुनील (32) निवासी ग्राम मोंगवली, बांसवाड़ा, रकमलाल पिता मनोहर (23) निवासी ग्राम बोरदाबाना, रतलाम, सुनील पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल (21) निवासी ग्राम खुंटडिया, बांसवाड़ा और केतु उर्फ कृष्णा पिता देवा (36) निवासी ग्राम बोरदा, रतलाम को लाया गया। इनके पूछताछ के बाद बुधवार को वापस प्रतापगढ़ जेल भेज दिया गया।

राजस्थान और मप्र में 50 वारदात : टीआई चौधरी ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं जिनके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। इनकी गैंग काफी बड़ी है जिसके आठ सदस्य प्रतापगढ़ जेल में हैं। पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि उन्होंने अपनी गैंग के साथ राजस्थान और मप्र में करीब 50 वारदातें की हैं और सभी वारदातों में पवन चक्कियों से तार चुराए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें